List of 106 National Parks of India in Hindi (Updated) 2024 | भारत के राष्टीय उद्यानो के नाम

5/5 - (2 votes)
list of national parks of india,dailybharathindi, भारत के राष्ट्रीय उद्यान
https://dailybharathindi.com

भारत के राष्ट्रीय उद्यान | List of National Parks of India in Hindi

इस आर्टिकल में हम भारत के राष्ट्रीय उद्यान (National parks of India) के बारे में बात करने वाले हैं। 

समृद्ध जैव विविधता और लगभग प्राचीन आवासों के एक पारिस्थितिकी तंत्र को राष्ट्रीय उद्यान (National parks of India) घोषित किया जा सकता है, बशर्ते कि ऐसा प्राकृतिक क्षेत्र पारिस्थितिक, जीव-जंतु, भू-वैज्ञानिक और हाइड्रोलॉजिकल महत्व का हो और इसके संरक्षण की आवश्यकता हो।

राष्ट्रीय उद्यानों में मवेशियों के शिकार और चराई पर पूरी तरह से प्रतिबंध होता है। अभयारण्य (sanctuary) में मानव गतिविधि की अनुमति है लेकिन राष्ट्रीय उद्यान में किसी भी मानव गतिविधि की अनुमति नहीं होती है।

भारत में अभी 106 राष्ट्रीय उद्यान हैं।

देहिंग पटकाई नेशनल पार्क तथा रायमोना नेशनल पार्क भारत के नवीनतम राष्ट्रीय उद्यान हैं। यह दोनों नेशनल पार्क असम में स्थित हैं।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क  (Jim corbett national park) भारत का सबसे पहला राष्ट्रीय उद्यान था। यह 1936 में बनाया गया था। तब इसका नाम हैली नेशनल पार्क  (Hailey National Park) था।

यह उत्तराखंड के नैनीताल डिस्ट्रिक्ट में स्तिथ है। 1973 में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क (Jim corbett national park) प्रोजेक्ट टाइगर (project tiger) की शुरुवात हुई थी।

भारत के राष्ट्रीय उद्यानो के नाम 2024 | List of National Parks of India in 2024

नीचे दी सूची में सारे नेशनल पार्क उनके राज्य अनुसार दिए गए हैं।

स.न.राष्ट्रीय उद्यान(National Park)राज्य स्थापनाएरिया (km2)
1पपीकोंडा नेशनल पार्कआंध्र प्रदेश 20081012.86
2राजीव गाँधी नेशनल पार्क आंध्र प्रदेश 20052.40
3श्री वेंकटेश्वर नेशनल पार्कआंध्र प्रदेश 1989353.62
4कासू ब्रह्मनन्दा रेड्डी नेशनल पार्कतेलंगाना 19941.43
5महावीर हरिना वनस्थली नेशनल पार्कतेलंगाना199414.59
6मृगवाणी नेशनल पार्कतेलंगाना19943.60
7नामडफा नेशनल पार्कअरुणांचल प्रदेश 19831807.82
8मुलिंग नेशनल पार्कअरुणांचल प्रदेश1986483
9डिब्रू सैखोवा नेशनल पार्कअसम 1999340
10काजीरंगा नेशनल पार्कअसम1974858.98
11मानस नेशनल पार्कअसम1990500
12नेमरी नेशनल पार्कअसम1998200
13ओरंग नेशनल पार्कअसम199978.81
14देहिंग पटकाई नेशनल पार्कअसम2021111.19
15रायमोना नेशनल पार्कअसम2021422
16वाल्मीकि नेशनल पार्कबिहार 1989335.65
17इंद्रावती नेशनल पार्कछत्तीसगढ़ 19821258.37
18कांगर घाटी नेशनल पार्कछत्तीसगढ़1982200
19गुरु घासीदास नेशनल पार्कछत्तीसगढ़19811,440.71
20भगवन महावीर (मोल्लम) नेशनल पार्कगोवा1992107
21काला हिरण नेशनल पार्कगुजरात 197634.53
22गिर फ़ॉरेस्ट पार्कगुजरात1975258.71
23मरीन नेशनल पार्क, कच्छ की खाड़ीगुजरात1982162.89
24वंसड़ा नेशनल पार्कगुजरात197923.99
25कलेसर नेशनल पार्कहरयाणा 200346.82
26सुल्तानपुर नेशनल पार्कहरयाणा19891.43
27पिन वैली नेशनल पार्कहिमांचल प्रदेश 1987675
28ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्कहिमांचल प्रदेश 1984754.4
29इंद्रकिला नेशनल पार्कहिमांचल प्रदेश 2010104
30खीरगंगा नेशनल पार्कहिमांचल प्रदेश 2010710
31सिंबलबारा नेशनल पार्कहिमांचल प्रदेश 201027.88
32दचीगम नेशनल पार्कजम्मू और कश्मीर 1981141
33हीमिस नेशनल पार्कजम्मू और कश्मीर19813350
34किश्तवर नेशनल पार्कजम्मू और कश्मीर1981425
35सलीम अली नेशनल पार्जम्मू और कश्मीर19929.00
36बेटला नेशनल पार्कझारखण्ड 1986226.33
37बंदीपुर नेशनल पार्ककर्नाटक 1974874.2
38बनारघटा नेशनल पार्ककर्नाटक1974260.51
39कूदरेमुख नेशनल पार्ककर्नाटक1987600.32
40नगरहॉल (राजीव गाँधी)नेशनल पार्ककर्नाटक1988643.39
41अंशी नेशनल पार्ककर्नाटक1987417.37
42एरावीकुलम नेशनल पार्ककेरला 197897
43मथीकेटन नेशनल पार्ककेरला200312.82
44पेरियार नेशनल पार्ककेरला1982350
45साइलेंट वैली नेशनल पार्ककेरला198489.52
46अनामूडी शोला नेशनल पार्ककेरला20037.50
47पम्बादुम शोला नेशनल पार्ककेरला20031.32
48बांधवगढ़ नेशनल पार्कमध्य प्रदेश 1968448.85
49कान्हा नेशनल पार्कमध्य प्रदेश1955940
50माधव नेशनल पार्कमध्य प्रदेश1959375.22
51मंडल पौधा गृह, नेशनल पार्कमध्य प्रदेश19830.27
52पन्ना नेशनल पार्कमध्य प्रदेश1981542.67
53पेंच (प्रियदर्शिनी) नेशनल पार्कमध्य प्रदेश1975292.85
54संजय नेशनल पार्कमध्य प्रदेश1981466.88
55सतपुड़ा नेशनल पार्कमध्य प्रदेश1981585.17
56वन विहार नेशनल पार्कमध्य प्रदेश19794.45
57दिनासौर नेशनल पार्क मध्य प्रदेश20100.8974
58चंदोलि नेशनल पार्कमहाराष्ट्र 2004317.67
59गुगामल नेशनल पार्कमहाराष्ट्र1987361.28
60नवेगांव नेशनल पार्कमहाराष्ट्र1975133.88
61संजय गांधी नेशनल पार्कमहाराष्ट्र198386.96
62ताडोबा नेशनल पार्कमहाराष्ट्र1955116.55
63पेंच नेशनल पार्क महाराष्ट्र1975257.26
64केबुल लामज्व नेशनल पार्कमणिपुर 197740
65बल्फ़ाक्रम नेशनल पार्कमेघालय 1985220
66नोकरेक नेशनल पार्कमेघालय198647.48
67मूरलेन नेशनल पार्कमिजोरम 1991100
68फांगफ़ुई नेशनल पार्कमिजोरम 199250
69टैंजकी नेशनल पार्कनागालैंड 1993202.02
70भीतरकनिका नेशनल पार्कओडिशा 1988145
71सिमली पाल नेशनल पार्कओडिशा1980845.70
72सरिस्का टाइगर रिजर्वराजस्थान 1982273.80
73रणथम्बौर नेशनल पार्कराजस्थान1980282
74मुकुन्दरा हिल्स नेशनल पार्कराजस्थान2006200.54
75थार नेशनल पार्कराजस्थान19923162
76केओलादेव नेशनल पार्कराजस्थान198128.73
77कंचनजंगा नेशनल पार्कसिक्किम 19771784
78मुदुमलाई नेशनल पार्तमिलनाडू 1990103.24
79मुकुरथी नेशनल पार्कतमिलनाडू 199078.46
80इंदिरा गांधी वन्यजीव संरक्षण एवं नेशनल पार्कतमिलनाडू 1989117.10
81ग्यूंडी नेशनल पार्कतमिलनाडू 19762.82
82मन्नार की खाड़ी, मरीन नेशनल पार्कतमिलनाडू 19806.23
83बिशन नेशनल पार्कत्रिपुरा 200731.63
84क्लाऊडेड लियोपर्ड नेशनल पार्कत्रिपुरा 20075.08
85दुधवा नेशनल पार्कउत्तर प्रदेश 1977490
86गंगोत्री नेशनल पार्क उत्तराखंड 19892390.02
87गोविंद पशु विहारउत्तराखंड1990472.08
88जिम कार्बेट नेशनल पार्कउत्तराखंड1936520.82
89नंदा देवी नेशनल पार्कउत्तराखंड1982624.6
90राजाजी नेशनल पार्कउत्तराखंड1983820.42
91वैली ऑफ फ्लावर नेशनल पार्कउत्तराखंड198287.5
92गोरूमरा नेशनल पार्कपश्चिम बंगाल 199279.45
93बक्सा टाइगर रिजर्वपश्चिम बंगाल1992117.10
94नियोरा वैली नेशनल पार्कपश्चिम बंगाल1986159.89
95सिंगलीला नेशनल पार्कपश्चिम बंगाल198678.60
96जल्दापरा नेशनल पार्कपश्चिम बंगाल2014216.51
97सुंदरबन नेशनल पार्कपश्चिम बंगाल19841330.10
98महात्मा गांधी मरीन नेशनल पार्कअंदमान और निकोबार 1983281.50
99मिडल बटन आईलैंड नेशनल पार्कअंदमान और निकोबार19870.44
100माउंट हैरियट नेशनल पार्कअंदमान और निकोबार198746.62
101नॉर्थ बटन आईलैंड नेशनल पार्कअंदमान और निकोबार19870.44
102रानी झांसी मरीन नेशनल पार्कअंदमान और निकोबार1996256.14
103सैडल पीक नेशनल पार्क अंदमान और निकोबार198732.54
104साउथ बटन आईलैंड नेशनल पार्कअंदमान और निकोबार19870.03
105कैंपबेल बेय नेशनल पार्कअंदमान और निकोबार1992426.23
106गलातया नेशनल पार्कअंदमान और निकोबार1992110

यह भी पढ़ें –

भारत के कुछ महत्वपूर्ण नेशनल पार्क का नक्सा

map of national parks of india, dailybharathindi, national parks, wildlife,
https://www.mapsofindia.com/maps/wildlife/nationalpark-india.htm

भारत के नेशनल पार्क के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य। (Important facts)

अब हम आपको भारत के राष्ट्रीय उद्यान के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य बताने वाले हैं। (Important facts about National Parks of India)

भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान हैली नेशनल पार्क(Hailey National Park) था। इसे 1936 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।यह उत्तरखंड में स्तिथ है। बाद में इसका नाम बदल कर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क(Jim Corbett National Park) कर दिया गया।

हेमिस नेशनल पार्क(Hemis National Park) भारत का सबसे बड़ा नेशनल पार्क है। यह जम्मू और कश्मीर में स्तिथ है।यह भारत का सबसे उचाई पे स्तिथ नेशनल पार्क भी है।

साउथ बटन आईलैंड नेशनल पार्क (South Button Island National Park) जो की अंदमान और निकोबार में स्तिथ है, भारत का सबसे छोटा नेशनल पार्क है।

मध्य प्रदेश और अंदमान-निकोबार द्वीप में सबसे ज्यादा नेशनल पार्क हैं।इन दोने में राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या 9 है।  

मरीन नेशनल पार्क,कच्छ की खाड़ी(Marine National Park,gulf of kutch) भारत का पहला मरीन नेशनल पार्क है।      

किबुल लंजो नेशनल पार्क(Keibul Lamjao National Park) जो की मणिपुर में स्तिथ है भारत का एकमात्र तैरता हुआ नेशनल पार्क है।  

अंत में हम आपके लिए एक सवाल छोड़ कर जा रहे हैं  जिसका उत्तर आप कमेंट बॉक्स में लिख कर दे सकते हैं।

Q. भारत में कितने राष्ट्रीय उद्यानों को UNESCO world heritage site घोषित किआ गया है ?

अपना उत्तर कमेंट सेक्शन में जरुर दें। धन्यवाद।

21 thoughts on “List of 106 National Parks of India in Hindi (Updated) 2024 | भारत के राष्टीय उद्यानो के नाम”

Leave a Comment