List of International Organizations and their headquarters in hindi

Rate this post

International Organizations का गठन अंतर्राष्ट्रीय एजेंडा निर्धारित करने, राजनीतिक संबंधों को मजबूत करने, विकासात्मक पहल के लिए जगह प्रदान करने आदि में मदद करने के उद्देश्य से किया गया है। यहाँ आपको महत्वपूर्ण List of International Organizations and their headquarters in hindi दी गयी हैं।

यह आपकी आने वाले सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Table of Contents

Association of South East Asian Nation – (ASEAN) | दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन

(एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस, आसियान) – दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन दस दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का समूह है, जो आपस में आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए कार्य करते हैं।

ASEAN की स्थापना 1967 में हुई तथा इसका मुख्यालय जकार्ता, इंडोनेशिया में स्थित है।

दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन के सदस्य (Members of ASEAN) – इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, वियतनाम

Asian Development Bank – ADB | एशियाई विकास बैंक (ए.डी.बी.)

एशियाई विकास बैंक एक क्षेत्रीय विकास बैंक है जो एशियाई देशों के आर्थिक विकास के सुगमीकरण के लिए कार्य करता है। इसकी स्थापना 19 दिसम्बर 1966 में हुई थी।

Asian Development Bank का मुख्यालय मनिला, फ़िलीपीन्स में स्थित है। शुरुवात में ADB के 31 सदस्य थे, परन्तु अब कुल 68 सदस्य हैं जिसमे से 49 एशिया और पैसिफिक से हैं और 19 सदस्य बाहरी हैं।

APEC (Asia Pacific Economic Cooperation) | एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग

एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) एशिया-प्रशांत क्षेत्र में देशों के मध्य बढ़ती हुई परस्पर निर्भरता का लाभ उठाने के लिए एक क्षेत्रीय आर्थिक मंच है। इसकी स्थापना वर्ष 1989 में हुई तथा इसका मुख्यालय सिंगापुर में स्थित है।

APEC का उद्देश्य संतुलित, समावेशी, सतत, अभिनव और सुरक्षित विकास को बढ़ावा देकर और क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण में तीव्रता लाकर क्षेत्र के लोगों को समृद्ध करना है।

APEC के कुल 21 सदस्य देश हैं। ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई दारुस्सलाम, कनाडा, चिली, चीनी-ताइपेई, हांगकांग- चीन, इंडोनेशिया, जापान, कोरिया गणराज्य, मलेशिया, मेक्सिको, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, पेरू, फिलीपींस, रूसी संघ, सिंगापुर, थाईलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और वियतनाम APEC के सदस्य देश हैं।

BRICS (Brazil, Russia, India, China, South Africa)

ब्रिक्स उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों का एक संघ है। इसके 5 सदस्य देश हैं। ब्राज़ील, रूस, इंडिया, चाइना, दक्षिण अफ्रीका देशों के नाम के प्रथम अक्षर से BRICS शब्द बना है।

पहले यह सिर्फ 4 देशों (BRIC) का समूह था। BRIC का पहला सम्मेलन 16 जून 2009 को येकत्रिन्बेर्ग में हुआ था।

2010 में साउथ अफ्रीका भी BRIC में शामिल हुआ तथा BRICS के पाचों देशों का पहला सम्मेलन 2011 में सान्य, चीन में संपन्न हुआ।

भारत में BRICS देशों की समिट 2012, 2016 और 2021 में हुई।

Arctic Council | आर्कटिक परिषद

आर्कटिक परिषद एक उच्च-स्तरीय अंतर-सरकारी निकाय है, जिसकी स्थापना 1996 में ओटावा घोषणा द्वारा आर्कटिक राज्यों, स्वदेशी समुदायों और अन्य आर्कटिक निवासियों के बीच सहयोग, समन्वय और बातचीत को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।

Arctic council के 9 सदस्य देश हैं। कनाडा, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे, रूसी फेडरेशन, स्वीडन, संयुक्त राज्य अमेरिका आर्कटिक परिषद के सदस्य देश हैं।

Bay of Bengal Initiative for Multi Sectoral Technical & Economic Cooperation – BIMSTEC

बिम्सटेक (BIMSTEC), का पूरा रूप बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation) है। यह बंगाल की खाड़ी से तटवर्ती या समीपी देशों का एक अन्तरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग संगठन है।

BIMSTEC संगठन का उद्देश्य तीव्र आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति को बढ़ावा देना और साझा हितों के मुद्दों पर समन्वय स्थापित करने के लिए सदस्य देशों के बीच सकारात्मक वातावरण बनाना है।

बिम्सटेक की स्थापना 1997 में हुई तथा इसका मुख्यालय ढाका, बांग्लादेश में स्थित है। पहले इसे BIST-EC (बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका, और थाईलैंड आर्थिक सहयोग) कहा जाता था। 2004 में यह बिम्सटेक बन गया।

BIMSTEC के 7 सदस्य देश हैं। बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, और थाईलैंड इसके सदस्य देश हैं।

FAO (Food & Agriculture Organisation) | खाद्य एवं कृषि संगठन

खाद्य एवं कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization ) एक अन्तरराष्ट्रीय संगठन है जो कृषि उत्पादन, वानिकी और कृषि विपणन सम्बन्धी शोध विषय का अध्ययन करता है। यह संगठन खाद्य एवं कृषि सम्बन्धी ज्ञान और जानकारियों के आदान-प्रदान करने का मंच भी है।

FAO की स्थापना 1945 में हुई तथा इसका मुख्यालय रोम, इटली में स्थित है। इसके 194 सदस्य देश हैं।

यह भी पढ़ें –

Global Environment Facility (GEF) | वैश्विक पर्यावरणीय सुविधा

वैश्विक पर्यावरण सुविधा (GEF) की स्थापना 1992 रिओ अर्थ समिट में पर्यावरण की समस्याओं से निपटने के लिए की गयी थी।

जीईएफ एक स्वतंत्र रूप से संचालन वित्तीय संगठन है जो विभिन्न परियोजनाओं जैसे जैव विविधता, जलवायु से संबंधित परिवर्तन, अंतर्राष्ट्रीय जल, भूमि क्षरण, ओजोन परत, लगातार कार्बनिक प्रदूषक (पीओपी), पारा, सतत वन प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा, टिकाऊ शहर के लिए अनुदान प्रदान करता है।

GEF का मुख्यालय वाशिंगटन डी सी (USA) में स्थित है।

Group of Seven (G7)

G7 दुनिया की 7 सबसे बड़ी उन्नत अर्थव्यवस्था वाले देशों का एक समूह है। कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम (UK) और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) इसके सदस्य देश हैं।

इनके अलावा, यूरोपीय संघ G7 का एक ‘गैर-गणना सदस्य’ है।

G7 की स्थापना 1975 में हुई थी।

Group of Twenty (G20)

G20 विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के वित्त मंत्रीयों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर्स का एक संगठन है। इसको जी20, जी -20 और बीस का समूह के रूप में भी जाना जाता है।

जी 20 समूह में 19 देश व 1 संघ (यूरोपियन संघ) शामिल हैं। इसकी स्थापना 1999 में हुई थी

G20 के सदस्य देश – अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका

International Court of Justice (ICJ) | अन्तराष्ट्रीय न्यायालय

International Court of Justice संयुक्त राष्ट्र का प्रधान न्यायिक अंग है। इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र चार्टर द्वारा 1945 में की गई थी और अप्रैल 1946 में इसने कार्य करना प्रारंभ किया था।

यह अन्तराष्ट्रीय कानून के अनुसार देशों के बीच विवादों का निपटारा करता है। इसका मुख्यालय हेग (नीदरलैंड) में स्थित है।

ICJ में 15 जज होते हैं, जो संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद् द्वारा नौ वर्षों के लिये चुने जाते हैं।

International Civil Aviation Organisation (ICAO) | अन्तरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन

अन्तरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (ICAO) संयुक्त राष्ट्र (United Nations-UN) का एक अभिकरण है, जो कि अन्तरराष्ट्रीय वायु नौवहन के सिद्धान्त और तकनीकों को नियत करता है।

ICAO अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन की योजना एवं विकास को बढ़ावा देता है ताकि दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन की सुरक्षित तथा व्यवस्थित वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

अन्तरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन की स्थापना 1947 में हुई तथा इसके 193 सदस्य देश है तथा इसका मुख्यालय मॉन्ट्रियल, कनाडा में है।

International Monetary Fund (IMF) | अन्तरराष्ट्रीय मुद्रा कोष

अन्तरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) एक अन्तरराष्ट्रीय संस्था है, जो अपने सदस्य देशों की वैश्विक आर्थिक स्थिति पर दृष्टि रखने का कार्य करती है। यह अपने सदस्य देशों को आर्थिक और तकनीकी सहायता प्रदान करती है।

इसकी स्थापना 1944 में हुई तथा इसका मुख्यालय वाशिंगटन, अमेरिका में स्तिथ है।

IMF के 190 सदस्य देश हैं।

International Union for Conservation of Nature (IUCN) | अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ

IUCN प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए समर्पित एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है। इसका लक्ष्य, विश्व की सबसे विकट पर्यावरण और विकास संबंधी चुनौतियों के लिए व्यावहारिक समाधान खोजने में सहायता करना है।

इसकी स्थापना 1948 में हुई थी तथा इसका मुख्यालय ग्लैंड, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है।

New Development Bank (NDB) | न्यू डेवलपमेंट बैंक

न्यू डेवलपमेंट बैंक ब्रिक्स देशों का एक बहुपक्षीय बैंक है। इसको पहले ब्रिक्स बैंक के नाम से भी जाना जाता है।

New Development Bank की स्थापना 2014 में 6वीं ब्रिक्स समिट में फोर्टालेजा घोषणा द्वारा की गयी थी।

न्यू डेवलपमेंट बैंक का मुख्यालय शंघाई चीन में स्थित है।

New Development Bank के सदस्य ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, उरुग्वे, संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश, और ईरान हैं।

Organization of Petroleum Exporting Countries (OPEC)

OPEC पेट्रोल निर्यात करने वाले देशों का एक संगठन है। इसकी स्थापना 1960 में हुई थी तथा इसका मुख्यालय विएना ऑस्ट्रिया में स्थित है।

ओपेक के 13 सदस्य देश हैं। ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब और वेनेजुएला 1960 में बगदाद सम्मेलन में इसके संस्थापक सदस्य हैं। लीबिया (1962), संयुक्त अरब द्वारा अमीरात (1967), अल्जीरिया (1969), नाइजीरिया (1971), गैबॉन (1975), अंगोला (2007), इक्वेटोरियल गिनी (2017) और कांगो (2018) बाद में OPEC में शामिल हुए।

South Asian Association for Regional Cooperation (SAARC) | दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क)

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) दक्षिण एशिया के आठ देशों का आर्थिक और राजनीतिक संगठन है। इसकी स्थापना 1985 ढाका में हुई तथा इसका मुख्यालय काठमांडू, नेपाल में स्थित है।

अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका SAARC के सदस्य देश हैं।

Shanghai Cooperation Organisation (SCO) | शंघाई सहयोग संगठन

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) एक स्थायी अंतर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। यह एक यूरेशियन राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संगठन है, जिसका उद्देश्य संबंधित क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व स्थिरता बनाए रखना है।

SCO की स्थापना 2001 में हुई तथा इसका मुख्यालय बीजिंग, चीन में स्थित है।

Shanghai Cooperation Organisation के 8 सदस्य देश हैं।

चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, और ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान SCO के सदस्य देश हैं। 9 जून 2017 को अस्ताना शिखर सम्मेलन में भारत और पाकिस्तान को पूर्ण सदस्य के रूप में आधिकारिक तौर पर एससीओ में शामिल किया गया।

United Nation (UN) | संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। इसकी स्थापना 1945 में हुई थी। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में शामिल सदस्य राष्ट्रों की संख्या 193 है।

UN का मिशन एवं कार्य इसके चार्टर में निहित उद्देश्यों और सिद्धांतों द्वारा निर्देशित होता है तथा इसके विभिन्न अंगों व विशेष एजेंसियों द्वारा इन्हें कार्यान्वित किया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र के कार्यों में अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना, मानवीय सहायता पहुँचाना, मानवाधिकारों की रक्षा करना, सतत् विकास को बढ़ावा देना और अंतर्राष्ट्रीय कानून का भली-भाँति कार्यान्वयन करना शामिल है।

UN के 6 मुख्य अंग हैं:

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly)
  • सुरक्षा परिषद (Security Council)
  • संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (United Nations Economic and Social Council)
  • संयुक्त राष्ट्र न्यास परिषद (United Nations Trust Council)
  • अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice)
  • संयुक्त राष्ट्र सचिवालय (United Nation Secretariat)

संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय न्यू यॉर्क (USA) में स्थित है।

United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization (UNESCO) | संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को)

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) का कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है।

UNESCO की स्थापना 1945 में हुई थी तथा इसका मुख्यालय पेरिस फ्रांस में स्थित है। यूनेस्को के 193 सदस्य राष्ट्र हैं।

United Nations Children’s Fund-UNICEF | संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ)

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष या यूनिसेफ़ को पहले संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष कहा जाता था।

यूनिसेफ को द्वितीय विश्वयुद्ध में तबाह हुए देशों में बच्चों और माताओं को आपातकालीन स्थिति में भोजन और स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करने के लिए किया गया था। इसकी स्थापना 1946 में हुई थी।

आज के समय में यूनिसेफ दुनिया भर में बच्चों को मानवीय और विकासात्मक सहायता प्रदान करता है।

UNICEF का मुख्यालय न्यू यॉर्क में स्थित है।

World Bank | विश्व बैंक

विश्व बैंक का एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है जिसका उद्देश्य सदस्य राष्ट्रों को पुनर्निमाण और विकास के कार्यों में आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

World Bank समूह पाँच अन्तर राष्ट्रीय संगठनों का एक ऐसा समूह है जो सदस्य देशों को वित्त और वित्तीय सलाह देता है।

विश्व बैंक समूह में शामिल हैं –

  • 1. इंटरनेशनल बैंक फॉर पुनर्निर्माण और विकास (आईबीआरडी)
  • 2. अंतर्राष्ट्रीय विकास एसोसिएशन (आईडीए)
  • 3. अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (आईएफसी)
  • 4. बहुपक्षीय निवेश गारंटी एजेंसी (MIGA)
  • 5. इंटरनेशनल सेंटर फॉर निवेश का निपटान विवाद (आईसीएसआईडी)

World Bank की स्थापना 1944 में हुई थी तथा इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी सी में स्थित है। इसके सदस्य देशों की संख्या 189 है।

World Trade Organization (WTO) | विश्व व्यापार संगठन

‘विश्व व्यापार संगठन (वर्ल्द ट्रेड ऑर्गनाइजेशन/डब्ल्यूटीओ) अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो विश्व व्यापार के लिए नियम बनाता है। इसकी स्थापना 1995 की गई थी तथा इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है। WTO के 164 सदस्य देश हैं।

WTO को (General Agreement on Tariffs and Trade- GATT) के स्थान पर अपनाया गया था।

List of International organizations, their members and founding year

S.No.International organisationEstb.HeadquaterMembers
1ASEAN – दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन1967जकार्ता, इंडोनेशिया10 – इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, वियतनाम
2Asian Development Bank – एशियाई विकास बैंक1966मनिला, फ़िलीपीन्स68
3एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग – APEC 1989सिंगापुर21
4BRICS – ब्रिक्स 2009शंघाई5 (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका
5Arctic Council – अर्टिक काउंसिल 1996ट्रोम्सो, नॉर्वे9 (कनाडा, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे, रूसी फेडरेशन, स्वीडन, संयुक्त राज्य अमेरिका)
6बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग – BIMSTEC1997ढाका, बांग्लादेश 7 (बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका, और थाईलैंड)
7खाद्य एवं कृषि संगठन – FAO1945रोम, इटली 194
8वैश्विक पर्यावरणीय सुविधा- GEF1992वाशिंगटन डी सी (USA)
9Group of Seven (G7)19757 (कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम (UK) और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)
10Group of Twenty (G20)199920
11अन्तराष्ट्रीय न्यायालय – ICJ1945हेग (नीदरलैंड)15 जज
12अन्तरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन – ICAO1947मॉन्ट्रियल, कनाडा193
13अन्तरराष्ट्रीय मुद्रा कोष – IMF1944वाशिंगटन, अमेरिका190
14अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ – IUCN1948ग्लैंड, स्विट्ज़रलैंड
15न्यू डेवलपमेंट बैंक – NDB2014शंघाई, चीन 11 (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, उरुग्वे, संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश, और ईरान)
16Organization of Petroleum Exporting Countries (OPEC)1960विएना ऑस्ट्रिया13
17दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन – SAARC1945काठमांडू, नेपाल8 (अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका)
18शंघाई सहयोग संगठन – SCO2001बीजिंग, चीन8 (चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, और ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान)
19संयुक्त राष्ट्र – UN1945न्यू यॉर्क 193
20संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन – UNESCO1945पेरिस फ्रांस193
21संयुक्त राष्ट्र बाल कोष – UNICEF1946न्यू यॉर्क
22विश्व बैंक – World Bank1944वाशिंगटन डी सी 189
23विश्व व्यापार संगठन – WTO1995जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड164

यह International Organisations आपकी सभी आने वाली प्रतियोगी परीक्षा जैसे UPSC, State PCS, SSC आदि के लिए महत्वपूर्ण हैं। अगर कोई महत्वपूर्ण संगठन इस लिस्ट में नहीं दिया गया है तो आप कमेंट करके बता सकते हैं।

Leave a Comment