भारत में लोक सभा सीटों की संख्या | Lok Sabha Seats in India in Hindi

3.7/5 - (4 votes)
TOTAL SEATS IN LOK SABHA

क्या आपको पता है भारत के राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कितनी लोक सभा सीट हैं?  State Wise List of Lok Sabha Seats in India.

भारत एक लोकताँत्रिक देश है। भारत की संसद लोक सभा, राज्य सभा तथा राष्ट्रपति से मिल कर बनी है।

लोक सभा को संसद का निचला सदन (Lower House of the parliament or House of the People) भी कहा जाता है। 

लोक सभा में चुन के आने वाले सदस्यों को सांसद (Member of Parliament) कहा जाता है जो की जनता द्वारा चुनाव करके चुने जाते हैं। भारत को जनसंख्या के हिसाब से अलग अलग लोक सभा क्षेत्र में बाँटा गया है।

चलिए जानते हैं भारत में कुल कितनी लोक सभा सीटें हैं तथा किस राज्य में कितनी लोक सभा सीटें हैं। यहाँ मैं आपको भारत के राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में लोक सभा सीट की सूची के बारे में बताऊंगा। State Wise List of Lok Sabha Seats in India.

भारत में कुल कितनी लोक सभा सीटें हैं? | Lok Sabha Seats in India

भारत में कुल 552 लोक सभा सीटें हैं। 

इनमें से 530 सीटों के सदस्य राज्यों तथा 20 सदस्य केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2 सदस्य एंग्लो-इंडियन समुदाय के होते हैं, जो की राष्ट्रपति द्वारा नामित किये जाते हैं। 

लोक सभा जनता द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव करके चुने गए सदस्यों द्वारा बना है। 

लोकसभा की कुल सीटों को राज्यों के बीच इस तरह बाँटा जाता है कि प्रत्येक राज्य को आवंटित सीटों की संख्या और राज्य की जनसंख्या के बीच का अनुपात लगभग सभी राज्यों के लिए समान है।

वर्तमान में लोक सभा में 545 सदस्य हैं जिनमें से 530 सदस्य राज्यों से, 13 केंद्र शासित प्रदेशों से तथा 2 एंग्लो इंडियन समुदाय से भारत के राष्ट्रपति द्वारा नामित किये गए हैं। 

लोक सभा की सीटों के बँटवारे को हद बंदी (Delimitation) करना कहते हैं।  लोक सभा की सीटों को 1971 की जनसंख्या के हिसाब से बाँटा अगला  Delimitation 2026 में होना है।   

यह भी पढ़ें – भारत के राज्य व उनकी राजधानियां

लोक सभा सीटों  के आधार पर भारत के राज्य

भारत में कुल 28 राज्य व 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।  इन सब राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशो को अलग अलग लोक सभा की सीटों में बाँटा गया है।

इन सभी लोक सभा सीटों की संख्या राज्यनुसार नीचे दी गयी है।    

भारत के राज्यों में लोक सभा सीटों की संख्या

क्रम राज्य लोक सभा सीटों की संख्या 
1उत्तर प्रदेश 80
2महाराष्ट्र48
3पश्चिम बंगाल 43
4बिहार 40
5तमिलनाडु 39
6मध्य प्रदेश 29
7कर्नाटक 28
8गुजरात 26
9राजस्थान 25
10आंध्र प्रदेश 25
11ओडिशा 21
12केरल20
13तेलंगाना 17
14असम 14
15झारखण्ड 14
16पंजाब 13
17छत्तीसगढ़ 11
18हरयाणा 10
19उत्तराखंड 5
20हिमांचल प्रदेश 4
21अरुणांचल प्रदेश 2
22गोवा 2
23मणिपुर 2
24मेघालय 2
25त्रिपुरा 2
26मिजोरम 1
27नागालैंड 1
28सिक्किम 1

लोक सभा सीटों के आधार पर केंद्र शासित प्रदेश


भारत में 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इनकी लोक सभा सीटों की संख्या निम्नलिखित हैं।
    

क्रम केंद्र शासित प्रदेश लोक सभा सीटों की संख्या  
1दिल्ली 7
2जम्मू और कश्मीर 5
3दादर और नगर हवेली तथा दमन और दिउ 2
4चंडीगढ़ 1
5लधाक 1
6लक्षद्वीप 1
7अंडमान और निकोबार द्वीप 1
8पुदुचेरी1

FAQs – लोक सभा सीट 

Q- भारत में कितनी लोक सभा सीटें हैं ?

A- भारत में कुल 552 लोक सभा सीटें हैं। 

Q- वर्त्तमान लोक सभा में कितने सदस्य हैं ?

A- वर्त्तमान लोक सभा में 545 सदस्य हैं  जिनमें से 530 सदस्य राज्यों से, 13 केंद्र शासित प्रदेशों से तथा 2 एंग्लो इंडियन समुदाय से भारत के राष्ट्रपति द्वारा नामित किये गए हैं।

Q- भारत में सबसे ज्यादा लोक सभा की सीटें किस राज्य में हैं ?

A- भारत में सबसे ज्यादा लोक सभा की सीटों की संख्या उत्तर प्रदेश में है। यहाँ लोक सभा की सीटों की संख्या 80 हैं।

Q- वर्तमान में लोक सभा का अध्यक्ष कौन है? 

A- वर्तमान में लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला हैं।  

2 thoughts on “भारत में लोक सभा सीटों की संख्या | Lok Sabha Seats in India in Hindi”

Leave a Comment