India in Commonwealth Games in Hindi | राष्ट्रमंडल खेलों में भारत

Rate this post

राष्ट्रमंडल खेलों का इतिहास

राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन सर्वप्रथम 1930 में हुआ था। इसमें प्रतिभाग करने वाले एथलीथ राष्ट्रमंडल देशों के निवासी होते हैं तथा इन खेलों का आयोजन हर चार साल बाद किया जाता है।

सर्वप्रथम इन खेलो को ब्रिटिश एंपायर गेम्स के नाम से जाना जाता था। सन 1954 से 1966 तक राष्ट्रमंडल खेलों को ब्रिटिश एंपायर एंड कॉमनवेल्थ गेम्स तथा सन 1970 से 1974 तक ब्रिटिश कॉमनवेल्थ गेम्स के नाम से जाना जाता था।

सन 1978 से इन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स या राष्ट्रमंडल खेल कहा जाता। पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 1930 में कनाडा के हेमिल्टन शहर, ओंटेरियो में किया गया था, इसमें 11 देशों के 400 एथलीट ने प्रतिभाग किया था।

भारत का राष्ट्रमंडल खेलों का इतिहास

भारत ने सर्वप्रथम राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतिभाग 1934 में किया। इस वर्ष भारत से केवल 6 खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स और रेस्लिंग में प्रतिभाग किया तथा भारत के लिए पहला पदक राशिद अनवर ( कांस्य पदक ) ने 74 किलो भारवर्ग में जीता।

वर्ष 1950, 1962 तथा 1986 में, भारत द्वारा राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतिभाग नहीं किया गया।

भारत द्वारा राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी

भारत द्वारा पहली बार 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन दिल्ली में किया गया। यह भारत का सबसे सफलतम कॉमनवेल्थ गेम्स रहा, इसमें भारत ने 38 गोल्ड, 27 सिल्वर तथा 36 ब्रोंज मेडल सहित कुल 101 मेडल जीते थे। इसमें भारत मेडल टेली दूसरे स्थान पर रहा था।

राष्ट्रमंडल खेल: साल, संस्करण, मेज़बान शहर, मेज़बान देश

सालसंस्करणमेज़बान शहरमेज़बान देश
1930 पहला हैमिल्टनकनाडा
1934 दूसरालंदनइंग्लैंड
1938 तीसरासिडनीऑस्ट्रेलिया
1950चौथाआकलैंडन्यूजीलैंड
1954पाँचवाँ वैंकूवरकनाडा
1958 छठा कार्डिफवेल्स
1962सातवाँपर्थऑस्ट्रेलिया
1966आठवाँ किंटाल जमैका
1970 नवाँएडिनबरा स्कॉटलैंड
1974 दसवाँ क्राइस्टचर्चन्यूज़ीलैंड
1978 ग्यारहवाँ एडमंटन कनाडा
1982 बारहवाँ ब्रिस्बेन ऑस्ट्रेलिया
1986तेरहवाँ एडिनबरास्कॉटलैंड
1990चौदहवाँ आकलैंड न्यूज़ीलैंड
1994पंद्रहवाँ विक्टोरियाकनाडा
1998सोलहवाँकुआलालमपुरमलेशिया
2002सत्रहवाँ मैंनचेस्टर इंग्लैंड
2006अठारहवाँ मेलबोर्न ऑस्ट्रेलिया
2010उन्नीसवाँ दिल्ली भारत
2014बीसवाँग्लासगो स्कॉटलैंड
2018एक्कीसवाँ गोल्ड कोस्टऑस्ट्रेलिया
2022बाइसवाँ बीर्मिंघमइंग्लैंड
2026तेईसवाँ विक्टोरिया ऑस्ट्रेलिया
2030चौबीसवाँ हैमिल्टन कनाडा

22वाँ कॉमनवेल्थ गेम्स, बीर्मिंगम, इंग्लैंड

राष्ट्रमंडल खेलों का 22वाँ संस्करण इंग्लैंड के बीर्मिंघम 28 जुलाई से 8 अगस्त तक खेला गया। इसमें 72 कॉमनवेल्थ नेशन्स के 5,054 खिलाड़ियों ने 220 प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।

भारत की तरफ से 106 पुरुष तथा 104 महिला खिलाड़ियों ने 16 खेलों में प्रतिभाग किया।

भारत ने 3 × 3 बास्केटबाल, बीच वॉलीबॉल, नेटबाल तथा रघ्बी सेवेन्स में प्रतिभाग नहीं किया। भारत के पैरा-एथलीटो ने एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, स्विमिंग तथा टेबल टेनिस में प्रतिभाग किया।

भारत की तरफ से राष्ट्रमंडल खेलों के ओपनिंग सेरिमनि में हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह तथा बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु ध्वजवाहक थे।

भारत की तरफ से राष्ट्रमंडल खेलों में प्रतिभाग करने वाला सबसे युवा एथलीट स्कवैश प्लेयर अनाहत सिंह था, जिसकी आयु मात्र 14 वर्ष थी तथा सबसे ज्यादा आयु के खिलाड़ी लॉन बॉल प्लेयर सुनील बहादुर थे, जिनकी आयु 45 वर्ष थी।

बिर्मींघम में खेले गये राष्ट्रमंडल खेलों भारत के लिए पहला पदक संकेत सरकार ने जीता, जिन्होने वेटलिफ्टिंग में 55 किलो भारवर्ग रजत पदक जीता था। भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक मीरा बाई चानु ने वेटलिफ्टिंग में जीता।

22वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत तथा 23 कांस्य पदक सहित कुल 61 पदक जीते व भारत अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड तथा कनाडा के बाद चौथे स्थान पर रहा था।

भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची –

  • मीराबाई चानु – वेटलिफ्टिंग (49 किलो)
  • जेरेमी लालरिनुंगा – वेटलिफ्टिंग (67 किलो)
  • अचिंता शेउली – वेटलिफ्टिंग (73 किलो)
  • सुधीर – पैरा पावरलिफ्टिंग
  • वूमेन्स टीम (लवली चौबे, रूपा रानी टिर्की, पिंकी और नयन मोनी साकिया) – लॉन बॉल
  • पुरुष टीम (जी साथियान, हरमीत देसाई, शरत कमल और सानिल शेट्टी) – टेबल टेनिस
  • भाविना पटेल – पैरा टेबल टेनिस
  • बजरंग पूनिया – कुश्ती (62 किलो)
  • साक्षी मलिक – कुश्ती (62 किलो)
  • दीपक पूनिया – कुश्ती (86 किलो)
  • रवि कुमार दहिया – कुश्ती (57 किलो)
  • विनेश फोगाट – कुश्ती (53 किलो)
  • नवीन कुमार – कुश्ती (74 किलो)
  • नीतू घंघस – बॉक्सिंग
  • अमित पंघाल – बॉक्सिंग
  • निकहत जरीन – बॉक्सिंग
  • एल्डहॉस पॉल – ट्रिपल जंप
  • टेबल टेनिस मिक्स्ड टीम (शरथ कमल और श्रीजा अकुला) – टेबल टेनिस
  • पी॰ वी॰ सिंधु – बैडमिंटन
  • लक्ष्य सेन – बैडमिंटन
  • अचन्ता शरत कमल – टेबल टेनिस
  • सात्विकसाईं राज और चिराग शेट्टी – बैडमिंटन

राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका

रैंकदेशगोल्डसिल्वरब्रॉन्ज़कुल
1ऑस्ट्रेलिया675754178
2इंग्लैंड566553175
3कनाडा26323492
4भारत22162361
5न्यूजीलैंड20121749
6स्कॉटलैंड13112751
7नाईजीरिया1291435
8वेल्स861428
9दक्षिण अफ्रीका791127
10उत्तरी आयरलैंड77418
11मलेशिया66822
12जमैका66315
13केन्या651021
14सिंगापुर44412
15त्रिनिदाद और टोबैगो3216
16युगांडा3025
17साइप्रस23611
18पाकिस्तान2338
19समोआ1405
20बारबाडोस1113
21कैमरून1113
22जाम्बिया1113
23ग्रेनेडा1102
24बहामास1102
25बरमूडा1012
26ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स1001
27मॉरीशस0325
28घाना0235
29फिजी0224
30मोजाम्बिक0213
31श्रीलंका0134
32तंजानिया0123
33बोत्सवाना0112
34ग्वेर्नसे0112
35डोमिनिका0101
36पापुआ न्यू गिनी0101
37सेंट लूसिया0101
38गाम्बिया0101
39नामिबिया0044
40माल्टा0011
40नाउरू0011
40नियू0011
40वनुआटू0011

Leave a Comment