भारत के 13 प्रमुख बंदरगाह की सूची | List of 13 Important Major Ports of India in Hindi

5/5 - (1 vote)

दोस्तों इस आर्टिकल में मैं आपको भारत के प्रमुख बंदरगाह (important ports of India) के बारे में जानकारी देने वाला हूँ।

भारत एक विशाल देश जिसकी तटरेखा लगभग 7516.6 किमी है। इसमें से 5422.6 किमी मुख्य भूमि की तटरेखा और 2094 किमी द्वीप क्षेत्रों की तटरेखा है। प्राचीन समय से ही भारत का विदेशी व्यापार समुद्र के रास्तों से होता आ रहा है तथा आज भी लगभग 95% विदेशी व्यापार समुद्र के रास्ते से ही होता है।

समुद्री रास्तों से व्यापार करने के लिए किसी भी देश में बंदरगाहों का होना अति महत्वपूर्ण है। बंदरगाहों को भारत के आयात और निर्यात की रीढ़ की हड्डी भी कहा जा सकता है। भारत की व्यापारिक क्षमता को बढाने तथा आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में बंदरगाहों का महत्वपूर्ण योगदान है।

दोस्तों आगे पढने से पहले यदि अगर आप इसी तरह के सामान्य ज्ञान या करंट अफेयर्स की जानकारी लेना चाहते हैं तो आप हमारे टेलीग्राम चैनल DailyBharatHindi से अभी जुड़ जाएँ।

यह भी पढ़ें –

बंदरगाह क्या होता है?

बंदरगाह समुद्री तट पर बनायीं गयी एक ऐसी सुविधा है जिसमे समुद्री जहाज, यात्रियों और कार्गो को लोड और डिस्चार्ज करने के लिए डॉक कर सकते हैं। ज्यादातर बंदरगाह समुद्री तट या मुहाने पर स्थित होते हैं।

जो बंदरगाह गहरे पानी में बने होते हैं उनमे जहाजो के स्वयं भूमि तक आने तथा खड़े होने क प्रबंध होते हैं। जहाँ पानी ज्यादा गहरा नहीं होता वहां जहाजो को भूमु से कुछ दूरी पर खड़ा किया जाता है तथा अन्य छोटी नौकाओं से सामान और लोगों को भूमि तक लाया जाता है।

भारत में 13 मुख्या बंदरगाह हैं तथा लगभग 200 अन्य छोटे बंदरगाह हैं।

मुख्या बंदरगाहों को भारत सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। यह बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं।

बंदरगाह कितने प्रकार के होते हैं ? | Types of Ports

शुष्क बंदरगाह या अंतर्देशीय बंदरगाह (Dry Port or Inland Port)

शुष्क बंदरगाह या अंतर्देशीय बंदरगाह “अंतर्देशीय इंटरमॉडल टर्मिनल” हैं जो सीधे सड़क या रेल के माध्यम से एक समुद्री बंदरगाह से जुड़े होते हैं। वे अंतर्देशीय गंतव्यों के लिए समुद्री कार्गो के परिवहन के लिए एक केंद्र के रूप में कार्य करते हैं और उनके लिए भंडारण सुविधा प्रदान करते हैं।

मछली पकड़ने का बंदरगाह | Fishing Port

जैसा की नाम से प्रतीत होता है मछली पकड़ने के बंदरगाह का उपयोग मुख्यतः मछली पकड़ने वाले जहाज करते हैं। मछली पकड़ने के बंदरगाह मुख्या रूप से commercial purpose के लिए उपयोग किये जाते हैं। इनका अस्तित्व पूरी तरह से समुद्र के उस क्षेत्र में मछलियों की उपलब्धता पर निर्भर करता है।

समुद्री बंदरगाह | Sea Ports

समुद्री बंदरगाह दुनिया भर में सबसे आम प्रकार के बंदरगाह हैं। इनका उपयोग वाणिज्यिक शिपिंग गतिविधियों के लिए किया जाता है। ये बंदरगाह समुद्र के स्थान पर बने होते हैं और छोटे और बड़े दोनों जहाजों को डॉक करने में सक्षम होते हैं।

यह पोर्ट दो प्रकार के होते हैं।

  • कार्गो पोर्ट
  • क्रूज होम पोर्ट

भारत के बंदरगाह के महत्व | Importance of Ports

राष्ट्र की उन्नति की दृष्टि से बंदरगाह अति महत्वपूर्ण हैं। यह समुद्री रास्तों से होने वाले व्यापार के लिए एक वितरण केंद्र की भाँती काम करते हैं। इनको किसी भी राष्ट्र का व्यापरिक केंद्र कहा जा सकता है। इसके साथ साथ यह राष्ट्र के युवाओं के लिए रोज़गार की संभावनाएं भी जगाते हैं।

बंदरगाह राष्ट्रीय परिवहन Infrastructure को मजबूत करने का काम करते हैं। यह औद्योगिक क्लस्टर/शहरों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

राष्ट्र की रक्षा सकती को बढाने में भी बंदरगाहों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यह नौसेना का बेस होते हैं जो सीधे सीधे राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़े होते हैं।

सरकार ने मार्च 2017 में महत्वाकांक्षी सागरमाला कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसका बंदरगाह के विकास और रसद-गहन उद्योगों के विकास की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए निम्न उदेश्य हैं।

  • बंदरगाह आधुनिकीकरण और नया बंदरगाह विकास
  • पोर्ट कनेक्टिविटी एन्हांसमेंट
  • पोर्ट-लिंक्ड औद्योगीकरण
  • तटीय सामुदायिक विकास

भारत के प्राचीन बंदरगाह | Ancient Ports in India

स. भारत के प्राचीन बंदरगाह राज्य
1लोथल बंदरगाह गुजरात
2मुजिरिश बंदरगाह केरल
3पूमपुहर बंदरगाह तमिलनाडू
4अरिकमेडू बंदरगाह पांडिचेरी
5भरूच बंदरगाह गुजरात
6कालीकट बंदरगाह केरल
7तूतीकोरिन बंदरगाह तमिलनाडु

List of 13 Major Ports in India in Hindi | भारत के 13 प्रमुख बंदरगाह की सूची

स.बंदरगाह राज्य
1कांडला बंदरगाहगुजरात
2मुंबई बंदरगाहमहाराष्ट्र
3जवाहरलाल नेहरू बंदरगाहमहाराष्ट्र
4मोरमुगाओ बंदरगाहगोवा
5मैंगलोर बंदरगाहकर्नाटक
6कोचीन बंदरगाहकेरल
7कोलकाता बंदरगाहपश्चिम बंगाल
8पारादीप बंदरगाह ओडिशा
9विशाखापत्तनम बंदरगाहआँध्रप्रदेश
10एन्नौर बंदरगाहतमिलनाडू
11चेन्नई बंदरगाहतमिलनाडू
12तूतीकोरिन बंदरगाहतमिलनाडु
13पोर्टब्लेयर बंदरगाहअंदमान और निकोबार द्वीप समूह

इन 13 प्रमुख पोर्ट्स में से जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह, एन्नौर बंदरगाह और चेन्नई बंदरगाह कृत्रिम बंदरगाह (Artificial Port) हैं। बाकी 10 प्राकृतिक बंदरगाह की सूची में आते हैं।

भारत के प्रमुख बंदरगाह का map

भारत के प्रमुख बंदरगाह

भारत के बंदरगाह से पूछे जाने वाले FAQs

1- भारत में कुल कितने बंदरगाह हैं?

भारत में कुल 13 प्रमुख बंदरगाह तथा 200 अन्य मध्यम या छोटे बंदरगाह हैं।

2- भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह कौन सा है?

भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह कांडला बंदरगाह है। यह भारत के गुजरात राज्य में स्थित है।

3- भारत के कृत्रिम बंदरगाह कौन कौन से हैं?

भारत में 13 प्रमुख बंदरगाह हैं। इन 13 प्रमुख पोर्ट्स में से जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह, एन्नौर बंदरगाह और चेन्नई बंदरगाह कृत्रिम बंदरगाह (Artificial Port) हैं।

4- भारत का सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह का नाम क्या है?

भारत का सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह मुंबई पोर्ट है।

5- भारत का पहला बंदरगाह कौन सा है?

कांडला बंदरगाह भारत का सबसे पहला बंदरगाह है।

Leave a Comment