National Symbols of India in Hindi | भारत के राष्ट्रीय प्रतीक व चिन्ह

Rate this post

नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट में मैं आपको भारत के राष्ट्रीय चिन्हों National Symbols of India in Hindi के बारे मे बताने वाला हूँ।

हर देश के अपने राष्ट्रीय प्रतीक व चिन्ह होते हैं जिनको उस देश की पहचान भी कहा जा सकता।

भारत के भी अपने राष्ट्रीय प्रतीक व चिन्ह हैं। जैसे की राष्ट्रीय प्रतीक, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय नदी, राष्ट्रीय फूल आदि।

तो चलिए जान लेते हैं भारत के राष्ट्रीय प्रतीक व चिन्ह (National Symbol of India in Hindi) कौन कौन से हैं। 

1- National Anthem of India in Hindi | भारत का राष्ट्रगान

National Anthem of India


Jana Gana Manaजन गण मन”  भारत का राष्ट्रगान है।

जन गण मन पहली बार 27 दिसम्बर 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था। 

जन गण मन को भारतीय राष्ट्रगान के रूप में 26 जनवरी 1950 को अपनाया गया था।

भारत के राष्ट्रगान को महान कवी रबिन्द्र नाथ टैगोर ने बंगाली में लिखा था जिसके हिंदी अनुवाद को राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया।  

रबिन्द्र नाथ टैगोर जिनको नोबेल पुरुष्कार से भी सम्मानित किया जा चूका है, द्वारा लिखे गए गाने में 5 छंद हैं जिसमे से पहले छंद को राष्ट्रगान के रूप में लिया गया है। भारत के राष्ट्रगान को गाने की अवधि 52 सेकंड की है। 

2 – भारत का राष्ट्रीय प्रतीक | National Emblem of India in Hindi

National Emblem


भारत के राष्ट्रीय प्रतीक (National Emblem) अशोक स्तम्भ है, जिसे अशोक की राजधानी सारनाथ (The Lion Capital of Sarnath) से लिया गया है।

राष्ट्रीय प्रतीक में 4 शेर तथा इसके तल पर चार छोटे जानवर घोड़े और बैल (दृश्य) तथा शेर और हाथी (दिखाई नहीं देते) अंकित हैं।

भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय प्रतीक को 26 जनवरी 1950 को अपनाया गया था तथा इसका प्रोयोग भारत सरकार द्वारा किया जाता है।

राष्ट्रीय प्रतीक के नीचे ‘सत्यमेव जयते(Satyamev Jayate) अंकित होता है, जिसे ‘मुंडका’ उपनिषद से लिया गया है।

यह भी पढ़ें-

3 -National Song of India | भारत का राष्ट्रीय गीत

National Song of India


भारत का राष्ट्रीय गीत “वन्दे मातरम” (Vande Mataram) है।

वन्दे मातरम को बंकिम चन्द्र चटर्जी के उपन्यास “आनंदमठ” (AnandMath) से लिया गया है। 

भारत के राष्ट्रीय गीत (National Song of India) को पहली बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1896 के अधिवेशन में गया गया था तथा 26 जनवरी 1950 को वन्दे मातरम को राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया गया था।

हालाँकि भारत के संविधान में राष्ट्रीय गीत को उल्लेख नहीं किया गया है परन्तु इसका दर्जा राष्ट्रगान “जन गण मन” से कम नहीं है।  

4 -भारत का राष्ट्रीय ध्वज | National Flag of India in Hindi

भारत का राष्ट्रीय ध्वज (National Flag)


भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है।

इसमें केसरी, सफ़ेद और हरे रंग की 3 पट्टी हैं तथा बीच में नीले रंग का 24 तिल्ली वाला अशोक चक्र अंकित है।

22 जुलाई 1947 को आयोजित संविधान सभा की बैठक के दौरान तिरंगे को अपने वर्तमान स्वरूप में अपनाया गया और 15 अगस्त 1947 को भारत का आधिकारिक ध्वज बनाया गया। 

भारत के राष्ट्रीय ध्वज की चौड़ाई तथा लंबाई का अनुपात 2:3 है।

राष्ट्रीय ध्वज (National Flag of India) का प्रदर्शन फ्लैग कोड ऑफ़ इंडिया (Flag Code of India),2002 द्वारा शासित होता है, जो 26 जनवरी 2002 को प्रभावी हुआ था।

5- National Animal of India in hindi | भारत का राष्ट्रीय पशु  

National Animal of India


भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ (Royal Bengal Tiger) है। इसका वैज्ञानिक नाम (scientific name) Panthera Tigris है।

भाघो की संख्या कम होने के कारण भारत में उनके संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट टाइगर ( Project Tiger) अभियान चलता है।

प्रोजेक्ट टाइगर रिपोर्ट 2018 के मुताबिक अब भारत में बाघों की संख्या 2967 हो गयी है।

6- National Bird of India | भारत का राष्ट्रीय पक्षी

National Bird of India


भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर (Peacock) है। इसका scientific name Pavo Cristatus होता है। 

मोर व्यापक रूप से सिंधु नदी के दक्षिण और पूर्व से जम्मू और कश्मीर, पूर्वी असम, दक्षिण मिजोरम और पूरे भारतीय प्रायद्वीप में व्यापक रूप से पाया जाता है। 

यह (Indian Wildlife Protection Act) भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत पूरी तरह से संरक्षित है। 

7- National Flower of India | भारत का राष्ट्रीय फूल 

National Flower of India

भारत का राष्ट्रीय फूल कमल है, जिसका Scientific name Nelum Nucifera है। 

भारत में कमल के फूल को एक पवित्र फूल माना जाता तथा यह प्राचीन भारत की कला और पौराणिक कथाओं में एक अद्वितीय स्थान रखता है।

कमल का फूल प्राचीन काल से भारतीय संस्कृति का एक शुभ प्रतीक रहा है।

8- National Tree of India | भारत का राष्ट्रीय पेड़

भारत का राष्ट्रीय पेड़


भारत का राष्ट्रीय पेड़ बरगद का पेड़  (Banyan Tree) है। इसका scientific name Ficus Benghalensis है।

9- National Aquatic Animal of India | भारत का राष्ट्रीय जलीय पशु

National Aquatic Animal of India


भारत का राष्ट्रीय जलीय पशु गंगा डॉलफिन (Gangetic Dolphin) है।

यह डॉलफिन गंगा नदी में पाई जाती है तथा इसका scientific name  Platanista Gangetica होता है। 

10- National River of India | भारत की राष्ट्रीय नदी

National River of India

 
भारत की राष्ट्रीय नदी गंगा (River Ganges) है। गंगा को भारत की सबसे पवित्र नदी माना जाता है।  

गंगा नदी उत्तराखंड के गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती तथा बंगाल की खाडी  में जाकर मिल जाती है।

गंगा नदी की लम्बाई 2601 km है।  

11- National Fruit of India | भारत का राष्ट्रीय फल

National Fruit of India


भारत का राष्ट्रीय फल आम (Mango) है। इसका scientific name  Magnifera Indica है। भारत में आम को फलो का राजा (King of Fruits) कहा जाता है।

12- National Calendar of India | भारत का राष्ट्रीय केलेंडर 

National Calendar of India


भारत का राष्ट्रीय केलेंडर शक युग (Saka Era) पर आधारित है। 

इसका प्रथम माह चैत्र माह से शुरू होता है तथा इसके 1 सामान्य वर्ष में 365 दिन होते हैं।

भारतीय केलेंडर 22 मार्च 1957 को ग्रेगोरियन कैलेंडर के साथ निम्नलिखित आधिकारिक उद्देश्यों के लिए अपनाया गया था: (i) भारत का राजपत्र (ii) समाचार ऑल इंडिया रेडियो द्वारा प्रसारित, (iii) भारत सरकार द्वारा जारी किए गए कैलेंडर और (iv) सरकारी संचार जनता के सदस्यों को संबोधित करते हैं।

भारतीय राष्ट्रीय कैलेंडर की तिथियों में ग्रेगोरियन केलेंडर की तारीखों के साथ एक स्थायी पत्राचार होता है: पहला चैत्र 22 मार्च को शुरू होता तथा लीप वर्ष की स्तिथि में 21 मार्च को शुरू होता है।

List of National Symbols of India in Hindi

संख्याभारत के राष्ट्रीय चिन्ह व प्रतीकनाम
1भारत का राष्ट्रगान जन गण मन
2भारत का राष्ट्रगीत वन्दे मातरम
3भारत का राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तम्भ
4भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा
5भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ (टाइगर)
6भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोरे
7भारत का राष्ट्रीय फूल कमल
8 भारत का राष्ट्रीय पेड़ बरगद
9 भारत का राष्ट्रीय जलीय पशु गंगा डॉलफिन
10 भारत की राष्ट्रीय नदी गंगा
11 भारत का राष्ट्रीय फल आम
12भारत का राष्ट्रीय केलेंडर शक युग

ये थे भारत के राष्ट्रीय प्रतीक व चिन्ह (National Symbols of India in Hindi), आशा करता हूँ आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।