National Language of India in Hindi | भारत की भाषाएँ

4/5 - (1 vote)
Languages of India (भारत की भाषाएँ)
Languages of India

इस पोस्ट में मैं आपको भारत की भाषाओँ (National Language of India) से अवगत कराऊंगा। भारत एक लोकतान्त्रिक देश है जो की अपनी संस्कृति, परंपरा तथा भाषाओँ के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है।

भारत में 28 राज्य तथा 8 केंद्र शाशित प्रदेशों का एक संघ हैं जहाँ विभिन्न प्रकार के लोग रहते हैं तथा विभिन्न प्रकार की भाषाएँ बोलते हैं।

कहा जाता है की भारत में भाषा, पानी की तरह हर कुछ किलोमीटर में बदल जाती है। अनेक भाषाएँ बोले जाने के कारण भारत की राष्ट्रीय भाषा कौन सी है, यह चर्चा का विषय रहा है।

भारत के संविधान में किसी भी 1 भाषा को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा नहीं दिया गया है। भारत में 40% लोग हिंदी बोलते हैं इसलिए हिंदी को भारत की राष्ट्रीय भाषा मान लिया जाता है।

संविधान में 22 भाषाओँ को भारत की अधिकारिक भाषाओँ का दर्जा दिया गया है जिनमे से हिंदी और इंग्लिश भारत सरकार की अधिकारिक भाषा है।

1950 में भारत के संविधान की 8वीं अनुसूची में सिर्फ 14 भाषाएँ थी अन्य 8 भाषाओँ (सिंधी, कोंकणी, नेपाली, मणिपुरी, मैथिली, डोगरी, बोडो और संथाली) को बाद में इसमें शामिल किया गया। 

आपकी जानकारी के लिए बता दूं की राष्ट्रीय भाषा (national language of India)अधिकारिक भाषा (official language of India) में फरक होता है। संविधान के हिसाब से भारत की कोई भी राष्ट्रीय भाषा नहीं है परन्तु 22 अधिकारिक भाषाएँ हैं। 

भारत की अधिकारिक भाषाएँ (Official and National language of India)


संविधान की 8वीं अनुसूची (8th Schedule) में 22 भाषाओँ को अधिकारिक भाषाओँ में शामिल किया गया है।

भारत सरकार की 2 अधिकारिक भाषा हिंदी तथा अंग्रेजी है।

संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार हिंदी, केंद्र सरकार द्वारा उपयोग की जाने वाली भाषा है जिसका हिंदी बेल्ट के राज्यों के साथ संचार के लिए उपयोग होता है।

अंग्रेजी एसोसिएट आधिकारिक भाषा है जिसे अन्य राज्य जो हिंदी नहीं बोलते या समझते के साथ संवाद करते समय उपयोग किया जाता है।

National Language of India
Languages of India

यह भी पढ़ें –

भारत की अधिकारिक भाषाओँ की सूची | List of Official Languages of India

संख्याभाषा राज्य में मान्यता
1आसामी
(Assamese)
असम , अरुणांचल प्रदेश
2बंगाली (Bengali)पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा 
3बोडो (Bodo)असम
4डोगरी (Dogri) जम्मू और कश्मीर की आधिकारिक भाषा
5गुजरती (Gujarati)दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, गुजरात
6हिंदी (Hindi)अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मिजोरम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल
7कन्नड़ (Kannada)कर्नाटक

8
कश्मीरी (Kashmiri)जम्मू और कश्मीर
9कोंकणी (Konkani)दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल (कोंकण तट)
10मैथली (Maithili)बिहार, झारखण्ड 
11मलयालम (Malayalam)केरल, लक्षद्वीप, पुदुचेरी
12मणिपुरी (Manipuri)मणिपुर
13मराठी (Marathi)महाराष्ट्र, गोवा, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव
14नेपाली (Nepali)सिक्किम और पश्चिम बंगाल
15ओडिया (Odia)उड़ीसा की आधिकारिक भाषा
16पंजाबी (Punjabi)पंजाब और चंडीगढ़ की आधिकारिक भाषा, दिल्ली और हरियाणा की दूसरी आधिकारिक भाषा
17संस्कृत (Sanskrit)हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड
18संताली (Santali)संथाल लोगों द्वारा मुख्य रूप से झारखंड राज्य के साथ-साथ असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मिजोरम, ओडिशा, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल राज्यों में भी बोली जाती है।
19सिन्धी (Sindhi)गुजरात और महाराष्ट्र, विशेषकर उल्हासनगर
20तमिल (Tamil)तमिलनाडु, पुदुचेरी
21तेलुगु (Telugu)आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुदुचेरी
22उर्दू (Urdu)जम्मू और कश्मीर, तेलंगाना, झारखंड, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल

Languages of India by Map

भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाएँ

भारत में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा हिंदी है। यहाँ लगभग 55 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं ।

दुसरे स्थान पर सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा अंग्रेजी है। अंग्रेजी को लगभग 12 करोड़ लोग बोलते हैं।

तीसरे स्थान पर सबसे ज्यादा बोलेजाने वाली भाषा बंगाली है। बंगाली लगभग 9 करोड़ लोगो द्वारा बोली जाती है।

भारत की भाषाएँ | National Language of India- FAQs 

Q- भारत में कितनी राष्ट्रीय भाषाएँ हैं?

Ans– संविधान के हिसाब से भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं है। हालाँकि, भारत में 22 आधिकारिक भाषाएँ हैं।

Q- भारत की 22 आधिकारिक भाषाएँ कौन सी हैं?

Ans- भारत में 22 आधिकारिक भाषाएं हैं – असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगु और उर्दू

Q- भारत में कौन सी भाषा सबसे पुरानी है?

Ans- तमिल (Tamil) भारत की सबसे पुरानी भाषा है। यह लगभग 5000 वर्ष पहले से बोली जा रही है।  

Q- क्या हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा है?

Ans- नहीं, हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा नहीं है। हिंदी भारत की अधिकारिक भाषा है।      

Q- भारत की अल्पसंख्यक भाषा (Minority Language of India) क्या है?

Ans- महल (Mahl) – मिनिकोय की भाषा, मिनिको द्वीप, लक्षद्वीप में बोली जाती है। अल्पसंख्यक भाषा (Minority Language of India) को बोलने वाले लोगो की संख्या 10 लाख से कम होत्ती है।

Q- भारत की पहली भाषा जिसे शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया जाता है

Ans- तमिल (Tamil) भाषा को भारत की पहली शाश्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया।

Q- भारत के संविधान द्वारा निर्धारित उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय की आधिकारिक भाषा कौन सी है?

Ans- अंग्रेजी (English) भारत के संविधान द्वारा निर्धारित उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय की आधिकारिक भाषा है।

3 thoughts on “National Language of India in Hindi | भारत की भाषाएँ”

  1. Hindi India ki rashtriya bhasha kyu nhi h m to Bachpan se yahi sunti aai hu kii Hindi hi Bharat ki rastriya bhasha h or aap ye kya bta rahe ho

    Reply
    • Hindi aur English Bharat sarkaar ki official bhasha hai. Hindi sabse jada boli jaati hai par bharat sarkaar ne hindi ya kisi bhi bhasha ko rashtriya bhasha ghosit nahi kiya hai.

      Reply

Leave a Comment