भारत रत्न – भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरूस्कार

Rate this post
bharat ratna

भारत रत्न 
भारत रत्न (Bharat ratna) भारत का सबसे बड़ा नागरिक (civilian award) पुरुस्कार है|

यह पुरुस्कार भारत सरकार द्वार उस व्यक्ति को दिया जाता है जिसने कला, साहित्य, या विज्ञान ,सार्वजनिक सेवा और खेल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किआ हो|

भारत रत्न भारत के नागरिक या किसी विदेशी दोनों को दिया जा सकता है|

यह पुरूस्कार 1 साल में अधिकतम 3 व्यक्तियों को ही दिया जा सकता है

भारत रत्न का पदक चिन्ह कैसा होता है?

bharat ratna medal

भारत रत्न में पुरूस्कार के रूप में 1 पीपल की पत्ति के आकार का पदक मिलता है जो की कांसे का बना होता है|

इसकी लम्बाई 59 mm चौड़ाई 48 mm तथा मोटाई 3.2 mm होती है इसके पीछे के हिस्से में सूर्य की आकृति बनी होती है जिसके नीचे भारत रत्न लिखा होता है|

इसकी पिछली साइड स्टेट एंब्लेम व मोटो भी लिखा होता है| ये प्लैटिनम के बने होते हैं|

इस पुरुस्कार के साथ कोई भी धनराशी प्रदान नहीं की जाती है| 

भारत रत्न के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • भारत रत्न की स्थापना 2 जनवरी 1954 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गयी थी|
  • यह पुरुस्कार 1 वर्ष में अधिकतम 3 व्यक्तियों को ही दिया जा सकता है|
  • शुरुवात में यह मरणोपरांत नहीं दिया जाता था परन्तु 1955 से यह पुरुष्कार मरणोपरांत भी दिया जाने लगा|
  • अब तक कुल 14 लोगो को मरणोपरांत समेत कुल 48 लोगो को दिया जा चूका है|
  • सुभास चन्द्र भोस को 1992 में मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया था परन्तु उनकी मृत्यु रहस्यमय होने के कारण इसका विरोध हुआ तत्पश्चात भारत सरकार ने यह पुरुस्कार वापस ले लिया था| यह इस सम्मान को वापस लेने का एकमात्र उधारण है|
  • इस सम्मान को पाने वाला व्यक्ति इसको उपाधि के रूप में प्रयोग नहीं कर सकता|

अन्य महत्वपूर्ण बातें  

  • प्रथम भारत रत्न पाने वाले व्यक्ति 1954 डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन, सी राजगोपालाचारी, डॉ सी वी रमन थे|
  • भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री पहले व्यक्ति थे जिनको यह पुरुस्कार मरणोपरांत दिया गया|
  • पाकिस्तान मूल के खान अब्दुर घफ्फर खान भारत रत्न पाने वाले पहले विदेशी व्यक्ति थे|
  • भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भारत रत्न पाने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं| इनको 2014 में यह पुरुस्कार दिया गया तब इनकी उम्र सिर्फ 40 साल थी|सचिन पहले ऐसे व्यक्ति भी थे जिनको खेल के क्षेत्र में यह सम्मान दिया गया|
  • इंदिरा गाँधी यह सम्मान पाने वाली प्रथम महिला थी| 
  • ऍम. अस. सुबुलक्ष्मी पहली ऐसी संगीतकार थी जिनको यह सम्मान दिया गया|
  • भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को आजतक यह पुरुस्कार नहीं दिया गया|

भारत रत्न पुरुष्कार 2019 में 3 व्यक्तियों को दिया गया|

1.भूपेन हजारिका 2.प्रणब मुख़र्जी 3.नानाजी देशमुख

यह भी पढ़ें – मुख्य न्यायाधीस जस्टिस बोबडे व उनके 5 महत्वपुर्ण फैसले

भारत रत्न पाने वाले सभी व्यक्तियों की सूंची

क्रम वर्ष नाम जीवन
1. 1954 – डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत रत्न पाने वाले प्रथम व्यक्ति
2. 1954- चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
3. 1954 – डॉक्टर चन्‍द्रशेखर वेंकटरमण
4. 1955 – डॉक्टर भगवान दास
5. 1955 – सर डॉ॰ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या
6. 1955 – पं. जवाहर लाल नेहरु
7. 1957 – गोविंद वल्लभ पंत
8. 1958 – डॉ॰ धोंडो केशव कर्वे
9. 1961 – डॉ॰ बिधन चंद्र रॉय
10. 1961 – पुरूषोत्तम दास टंडन
11. 1962 – डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद
12. 1963 – डॉ॰ जाकिर हुसैन
13. 1963 – डॉ॰ पांडुरंग वामन काणे
14. 1966 – लाल बहादुर शास्त्री मरणोपरान्त
15. 1971 – इंदिरा गाँधी प्रथम महिला
16. 1975 – वराहगिरी वेंकट गिरी
17. 1976 – के. कामराज मरणोपरान्त
18. 1980 – मदर टेरेसा
19. 1983 – आचार्य विनोबा भावे मरणोपरान्त
20. 1987 – खान अब्दुल गफ्फार खान पहले गैर-भारतीय
21. 1988 – एम जी आर मरणोपरान्त
22. 1990 – बाबा साहेब डॉ॰ भीमराव रामजी आंबेडकर मरणोपरान्त
23. 1990 – नेल्सन मंडेला दूसरे गैर-भारतीय
24. 1991 – राजीव गांधी मरणोपरान्त
25. 1991 – सरदार वल्लभ भाई पटेल मरणोपरान्त
26. 1991 – मोरारजी देसाई
27. 1992 – मौलाना अबुल कलाम आज़ाद मरणोपरान्त
28. 1992 – जे आर डी टाटा
29. 1992 – सत्यजीत रे
30. 1997 – अब्दुल कलाम
31. 1997 – गुलजारी लाल नंदा
32. 1997 – अरुणा असाफ़ अली मरणोपरान्त
33. 1998 – एम एस सुब्बुलक्ष्मी
34. 1998 – सी सुब्रामनीयम
35. 1998 – जयप्रकाश नारायण मरणोपरान्त
36. 1999 – पं. रवि शंकर
37. 1999 – अमृत्य सेन
38. 1999 – गोपीनाथ बोरदोलोई मरणोपरान्त
39. 2001 – लता मंगेशकर
40. 2001 – उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां
41. 2008 – पं.भीमसेन जोशी
42. 2014 सी॰ एन॰ आर॰ राव
43. 2014 सचिन तेंदुलकर सबसे कम उम्र में 
44. 2015 अटल बिहारी वाजपेयी
45. 2015 महामना मदन मोहन मालवीय मरणोपरान्त
46. 2019 प्रणब मुखर्जी
47. 2019 भूपेन हजारिका मरणोपरान्त
48. 2019 नानाजी देशमुख मरणोपरान्त

4 thoughts on “भारत रत्न – भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरूस्कार”

Leave a Comment