Ramsar Sites in India in Hindi– दोस्तों वेटलैंड विश्वभर में लाखों लोगों को भोजन व आजीविका प्रदान करते हैं। ये किसी भी अन्य पारिस्थितिकी तंत्र (ecosystem) की तुलना में अधिक कार्बन संगृहीत करते हैं।
वेटलैंड हमको पानी प्रदान करते हैं। वो हमको सूखे, बाढ़ और अन्य किसी आपदाओं से बचने में मदद करते हैं।
आपको यह पता होगा बढ़ते शहरीकरण अवं औद्यौगीकरण के कारण विश्व भर में झीलों तथा वेटलैंडस को अनेक प्रकार की क्षति पहुची है। उनके स्तर में भी कमी आई है।
इसको ध्यान में रखते हुए 2 फ़रवरी 1971 में ईरान के एक शहर रामसर में नम भूमि के संरक्षण के लिए विभिन्न देशों के बीच एक अन्तराष्ट्रीय संधि हुई। इस संधि को वेटलैंड कन्वेंशन या रामसर कन्वेंशन भी कहा जाता है।
इस आर्टिकल में मैं आपको रामसर साइट क्या होती हैं? रामसर साइट किसे कहते हैं? भारत की सभी रामसर साइट (Ramsar Sites in India in Hindi) के बारे में बताऊंगा। ऐसे ही सामान्य ज्ञान की जानकरी के लिए आप dailybharathindi के टेलीग्राम चैनल से जरुर जुड़ जायें।
यह भी पढ़ें –
- भारत के सभी राष्ट्रीय उद्यानों की सूची
- भारत में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूची
- विश्व की प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसी
Table of Contents
रामसर साइट क्या होती है ? | What is a Ramsar Site?
रामसर साइट ऐसे स्थल होते हैं जिनको रामसर कन्वेंशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महत्व के आर्द्रभूमि के रूप में नामित किया गया है। इसका उद्देश्य इसे संरक्षित करना और इसके प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देना है।
रामसर स्थल विश्व के प्रमुख संरक्षित क्षेत्रों में से एक हैं। वर्तमान में विश्व में 2400 से अधिक रामसर स्थल हैं जो 25 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले हुए हैं।
विश्व की पहली रामसर साइट ऑस्ट्रेलिया की कोबोर्ग पेनिन्सुला है। इसको 1974 में पहला रामसर साइट घोषित किया गया था।
भारत में कितनी रामसर साइट्स हैं ? | How many Ramsar sites are there in India?
अगस्त 2022 में, 10 नए स्थलों को भारत की रामसर साइट्स की सूची में शामिल किया गया है। इसी के साथ भारत में रामसर साइट की कुल संख्या 64 हो गयी है। इन 10 नए स्थलों में से 6 तमिलनाडू और 1-1 गोवा, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और ओडिशा में स्थित है।
भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर भारत के संस्कृति मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने भारत के 11 आद्रभूमि स्थलों को रामसर साइट घोषित किया। इसी के साथ भारत में रामसर साइट की कुल संख्या 64 से बढ़कर 75 हो गई है।
भारत की 10 नयी रामसर साइट है निम्न हैं।
- कून्थान्कुलम पक्षी अभ्यारण्य – तमिलनाडु
- सत्कोसिया गोर्गे – ओडिशा
- नंदा झील – गोवा
- मन्नार की खाड़ी बायोस्फियर रिज़र्व – तमिलनाडू
- रंगनाथितू पक्षी अभ्यारण – कर्नाटक
- वेम्बन्नुर वेटलैंड परिसर – तमिलनाडू
- वेल्लोड़े पक्षी अभ्यारण – तमिलनाडू
- सिरपुर वेटलैंड – मध्यप्रदेश
- वेदंथंगल पक्षी अभ्यारण – तमिलनाडू
- उधायामार्थान्दपुरम पक्षी अभ्यारण – तमिलनाडू
13 अगस्त 2022 को घोषित की गयी भारत की नयी रामसर साइट्स निम्न हैं।
- टंपारा झील – ओडिशा
- हीराकुंड रिजर्व – ओडिशा
- अनसुपा झील – ओडिशा
- यशवंत सागर – मध्य प्रदेश
- चित्रांगुडी पक्षी अभ्यारण्य – तमिलनाडु
- सुचिन्द्रम थेरूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स – तमिलनाडु
- वडुवुर पक्षी अभ्यारण्य – तमिलनाडु
- कांजीरंकुलम पक्षी अभ्यारण्य – तमिलनाडु
- ठाणे क्रीक – महाराष्ट्र
- हाइगम वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व – जम्मू और कश्मीर
- शालबुग वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व – जम्मू और कश्मीर
उड़ीसा में चिल्का झील और राजस्थान में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भारत के पहले रामसर स्थल था। भारत में सबसे अधिक रामसर साइट्स तमिलनाडू में हैं। यहाँ कुल 14 रामसर साइट हैं। हिमाचल प्रदेश में रेणुका आर्द्रभूमि भारत का सबसे छोटा रामसर आर्द्रभूमि स्थल है।
भारत की 75 रामसर साइट्स की सूची | Compete List of 75 Ramsar Sites in India in Hindi
| स. | भारत की रामसर साइट | राज्य | वर्ष | 
|---|---|---|---|
| 1 | चिल्का झील | ओडिशा | 1981 | 
| 2 | केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान | राजस्थान | 1981 | 
| 3 | लोकटक झील | मणिपुर | 1990 | 
| 4 | वुलर झील | जम्मू और कश्मीर | 1990 | 
| 5 | हरिके झील | पंजाब | 1990 | 
| 6 | सांभर झील | राजस्थान | 1990 | 
| 7 | कंजलि झील | पंजाब | 1992 | 
| 8 | रोपर | पंजाब | 2002 | 
| 9 | कोल्लेरु झील | आंध्र प्रदेश | 2002 | 
| 10 | दिपोर बील | असम | 2002 | 
| 11 | पोंग बाँध झील | हिमांचल प्रदेश | 2002 | 
| 12 | त्सो मोरिरी | लधाख | 2002 | 
| 13 | अष्टमुड़ी वेटलैंड | केरल | 2002 | 
| 14 | सस्थमकोटा झील | केरल | 2002 | 
| 15 | वेम्बनाद- कोल | केरल | 2002 | 
| 16 | भोज वेटलैंड | मध्यप्रदेश | 2002 | 
| 17 | भीतरकनिका मैन्ग्रोव | ओडिशा | 2002 | 
| 18 | पॉइंट केलिमेरे वन्यजीव अवं पक्षी अभ्यारण | तमिलनाडू | 2002 | 
| 19 | पूर्व कोल्कता वेटलैंड | पश्चिम बंगाल | 2002 | 
| 20 | चंद्रताल वेटलैंड | हिमांचल प्रदेश | 2005 | 
| 21 | रेणुका वेटलैंड | हिमांचल प्रदेश | 2005 | 
| 22 | होकेरा वेटलैंड | जम्मू और कश्मीर | 2005 | 
| 23 | सुरिंसर मानसर झील | जम्मू और कश्मीर | 2005 | 
| 24 | रूद्र सागर झील | त्रिपुरा | 2005 | 
| 25 | उपरी गंगा नदी | उत्तर प्रदेश | 2005 | 
| 26 | नल सरोवर पक्षी अभ्यारण | गुजरात | 2005 | 
| 27 | सुंदरवन डेल्टा | पश्चिम बंगाल | 2019 | 
| 28 | नंदुर मधेश्वर नासिक | महाराष्ट्र | 2019 | 
| 29 | नवाबगंज पक्षी अभ्यारण | उत्तर प्रदेश | 2019 | 
| 30 | केशोपुर मियानी कम्युनिटी रिज़र्व | पंजाब | 2019 | 
| 31 | व्यास संरक्षण रिज़र्व | पंजाब | 2019 | 
| 32 | नंगल पक्षी अभ्यारण | पंजाब | 2019 | 
| 33 | सांडी पक्षी अभ्यारण | उत्तर प्रदेश | 2019 | 
| 34 | समन पक्षी अभ्यारण | उत्तर प्रदेश | 2019 | 
| 35 | समसपुर पक्षी अभ्यारण | उत्तर प्रदेश | 2019 | 
| 36 | पारवती अर्गा पक्षी अभ्यारण | उत्तर प्रदेश | 2019 | 
| 37 | सरसई नवर झील | उत्तर प्रदेश | 2019 | 
| 38 | आसन रिज़र्व | उत्तरखंड | 2020 | 
| 39 | काबर तल | बिहार | 2020 | 
| 40 | लोनर झील | महाराष्ट्र | 2020 | 
| 41 | सूर सरोवर | उत्तर प्रदेश | 2020 | 
| 42 | त्सो कर झील | लधाक | 2020 | 
| 43 | भिंडावास वन्यजीव अभ्यारण | गुजरात | 2021 | 
| 44 | सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान | हरयाणा | 2021 | 
| 45 | थोल झील वन्यजीव अभ्यारण | गुजरात | 2021 | 
| 46 | वाधवाना वेटलैंड | गुजरात | 2021 | 
| 47 | हैदरपुर वेटलैंड | उत्तर प्रदेश | 2021 | 
| 48 | बखीरा वन्यजीव अभ्यारण | उत्तर प्रदेश | 2022 | 
| 49 | खिजडीया वन्यजीव अभ्यारण | गुजरात | 2022 | 
| 50 | करिकीली पक्षी अभ्यारण | तमिलनाडू | 2022 | 
| 51 | पल्लिकरनई मार्श फारेस्ट रिज़र्व | तमिलनाडू | 2022 | 
| 52 | पिचवरम मंग्रूवे | तमिलनाडू | 2022 | 
| 53 | सख्या सागर | मध्यप्रदेश | 2022 | 
| 54 | पाला आर्धभूमि | मिजोरम | 2022 | 
| 55 | कून्थान्कुलम पक्षी अभ्यारण्य | तमिलनाडू | 2022 | 
| 56 | सत्कोसिया गोर्गे | ओडिशा | 2022 | 
| 57 | नंदा झील | गोवा | 2022 | 
| 58 | मन्नार की खाड़ी बायोस्फियर रिज़र्व तमिलनाडू | तमिलनाडू | 2022 | 
| 59 | रंगनाथितू पक्षी अभ्यारण | कर्नाटक | 2022 | 
| 60 | वेम्बन्नुर वेटलैंड परिसर | तमिलनाडू | 2022 | 
| 61 | वेल्लोड़े पक्षी अभ्यारण | तमिलनाडू | 2022 | 
| 62 | सिरपुर वेटलैंड | मध्यप्रदेश | 2022 | 
| 63 | वेदंथंगल पक्षी अभ्यारण | तमिलनाडू | 2022 | 
| 64 | उधायामार्थान्दपुरम पक्षी अभ्यारण | तमिलनाडू | 2022 | 
| 65 | टंपारा झील | ओडिशा | 2022 | 
| 66 | हीराकुंड रिजर्व | ओडिशा | 2022 | 
| 67 | अनसुपा झील | ओडिशा | 2022 | 
| 68 | यशवंत सागर | मध्य प्रदेश | 2022 | 
| 69 | चित्रांगुडी पक्षी अभ्यारण्य | तमिलनाडू | 2022 | 
| 70 | सुचिन्द्रम थेरूर वेटलैंड कॉम्प्लेक्स | तमिलनाडू | 2022 | 
| 71 | वडुवुर पक्षी अभ्यारण्य | तमिलनाडू | 2022 | 
| 72 | कांजीरंकुलम पक्षी अभ्यारण्य | तमिलनाडू | 2022 | 
| 73 | ठाणे क्रीक | महाराष्ट्र | 2022 | 
| 74 | हाइगम वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व | जम्मू और कश्मीर | 2022 | 
| 75 | शालबुग वेटलैंड कंजर्वेशन रिजर्व | जम्मू और कश्मीर | 2022 | 
यह भी पढ़ें –
- उत्तरखंड के राष्ट्रीय उद्यान की सूची
- असम के राष्ट्रीय उद्यान की सूची
- Most Important Questions and Answers on National Parks in India
Ramsar Sites in India Map

भारत की रामसर साइट – FAQs
अगस्त 2022 में, 11 नए स्थलों को भारत की रामसर साइट्स की सूची में शामिल किया गया है। भारत में अब कुल 75 रामसर साइट हैं।
भारत में सबसे ज्यादा रामसर तमिलनाडू में है। यहाँ कुल 14 रामसर साइट हैं।
भारत की पहली रामसर साइट चिलिका झील, ओडिशा और केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, राजस्थान हैं। इनको 1981 में रामसर साइट की सूची में शामिल किया गया था।
भारत की सबसे बड़ी रामसर साइट सुंदरबन वेटलैंड हैं।इअसका क्षेत्रफल 4230 वर्ग किलोमीटर है। यह पश्चिम बंगाल में स्थित है तथा इसको 2019 में रामसर साइट की सूची में शामिल किया गया था।
रेणुका वेटलैंड भारत की सबसे छोटी रामसर साइट है। यह हिमांचल प्रदेश में स्थित है।
 
					 
			
2 thoughts on “75 Ramsar Sites in India in Hindi (Updated) | भारत की 75 रामसर साइट की सूची”