स्वस्थ कैसे रह सकते हैं | सरल उपाय|

Rate this post

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में स्वस्थ रहना बहुत जादा जरुरी है|बहुत से लोग सोचते हैं की स्वस्थ रहने के लिए उनको जिम जाना तथा डाइटिंग करने से गुजरना पड़ेगा परन्तु यह सत्य नहीं है|अपनी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में छोटे छोटे बदलाव करके आप एक स्वस्थ तथा खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकते हैं|एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए नीचे दिए गए उपायों को अपनी दैनिक जीवन में लेके आयें|

swasth rehne ke upay
शुद्ध आहार को ग्रहण करें

१. बहुत सारा पानी पियें 

एक व्यसक इन्सान को दिन में कम से कम 2-3 लीटर या 8 ग्लास पानी अवश्य पीना चाहिए, जबकि एक बच्चे को प्रतिदिन 1-2 लीटर या 5 ग्लास पानी अवश्य पीना चाहिए|

पानी शरीर के तापमान को सामान्य रखता है तथा शरीर से जीवविष को बहार निकलता है|

  • पानी आपकी त्वचा को भी साफ़ करता है, और आपके पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करता है |
  • ज्यादा पानी पिने की आदत अपको दूसरी अशुद्ध पेय पदार्थो जैसे की सोडा,जूस आदि से दूर रखती है| इन पेय पधार्थो को आप कितना भी पी लीजिये आपकी प्यास नहीं बुझेगी|
  • गरम पानी पीने से आपकी पाचन तंत्र ठीक से काम करता है |
पानी पियें

२. सुबह का नाश्ता आवश्य करें

 हल्का व पोषक नाश्ता करने से आपके शरीर को बहुत से फायदे होते है|

एक रिसर्च बताती है की जो लोग सुबह नाश्ता नहीं करते वो दिन भर मैं ज्यादा खाना खाते हैं|इसलिए अपनी  भूक को नियंत्रण में रखने के लिए सुबह का नाश्ता करना बहुत आवश्यक है|

आप नाश्ते में अंडा, फल, दूध के साथ साथ जूस व चाय भी ले सकते हैं|तली भुनी भोजन से जितना हो सके उतना दूर रहिये|

जितना पोषक आपका नाश्ता होगा उतना ही स्वस्थ आप महसूस करेंगे|

३. दिन भर में पोषक भोजन ही ले 

अगर आप दिन भर में जादा से जादा सब्जियां और फल खाते हैं तो यह आपके लिए बहुत लाभदायक है |

एक बार अपने पोषक भोजन खाने की आदत दाल ली तो आपका शरीर खुद ही स्वस्थ महसूस करने लगेगा|

4. भोजन सही समय में करने की कोशिश करें|

जितना हो सके अपना भोजन सही समय में कर लें |

रात के खाने का सही समय 7-9 बजे तक का है| अगर आप इस समय में अपना भोजन कर लेते हैं तो आपको रात को भूक नहीं लगेगी और नींद भी अच्छी आयेगी|

अपना भोजन सोने से 3-4 घंटे पहले ही कर ले ताकि आपको अच्छी नींद आये 

5.शाकाहारी भोजन को अपनाएं 

शाकाहारी भोजन में बहुत से विटामिन्स तथा मिनरल्स होते हैं|इसमें कोलोरी भी कम होती है जो आपको स्वस्थ रहने में मदद करती है |

अगर आप शुद्ध साकाहारी नहीं बन सकते तो कोसिस करें की कम से कम मीट खाए|

जितना हो सके अपने भोजन में प्रोटीन की मात्र जादा लें|प्रोटीन अन्डो,पनीर, बीन्स से जादा मिलता हैं जितना हो सके इसे भोजन जादा ले|

vegetables
व्यायाम  करें

व्यायाम करने से यह तात्पर्य नहीं है की आप लोग जिम जाये , व्यायाम आप लोग घर में भी कर सकते हैं|

अपने शरीर क वजन को कण्ट्रोल में रखें|जितना हो सके पैदल चलें|लिफ्ट की बजाये सिडियो का उपयोग करें|

एक्सरसाइज करने से आपका पाचक तंत्र सही रहता है जो आपको स्वस्थ रहने में मदद करता हैआप अपने दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने क लिए योग भी कर सकते हैं|

a girl is jogging
जितना हो सके उतना खुश रहे

 जितना आपके शरीर को स्वस्थ रखना जरुरी है उतनाही जरुरी आपके दिमाग को स्वस्थ रखना भी है|

कम से कम तनाव ले , जादा तनाव लेना स्वस्थ के लिए बहुत हानिकारक है तनाव रहित जीवन के लिए जो आपको पसंद हो वो करें|

अपने परिवार क साथ समय व्यतीत करें|अच्छे लोगो से दोस्ती करें|

जितना हो सके उतनी यात्रा करें|नयी नयी जगहों पर जाये जिससे आपको नये नये लोगो तथा जगहों को जानने का मौका मिलेगा|तथा आपको अपनाप में बदलाव भी महसूस होंगे|

इन छोटी छोटी चीजो से अपने जीवन में बदलाव लाकर आप स्वस्थ रहकर एक खुशहाल जिंदगी जी सकते हैं|